BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Sunday, April 10, 2022

कन्या पूजन चैत्र नवरात्रि


चैत्र नवरात्रि में मां जगदम्बे की पूजा पाठ के अलावा 






कन्या या कंजिका पूजन और गरीब बच्चों के भोज का महत्व और  आनंद  अद्भुत होता है 











, नौ दिन प्रातः उठना स्नान ध्यान मां की वेदी

और कलश के आगे  कवच अर्गला कीलक आदि , दुर्गा सप्तशती का पाठ आदि ,  का अनूठा आनंद आता है मन को अद्भुत शांति ओज और तेज मिलता है।
कन्या या कंजकों में प्राय: 10 वर्ष तक की बालिकाओं को बिठाकर उनको दुर्गा देवी का स्वरूप मानते हुए पूजन किया जाता है। इस परंपरा को कुमारी पूजन भी कहा जाता है। कुछ परिवारों में एक दो या तीन कन्याओं का पूजन किया जाता है तो कुछ परिवारों में इससे ज्यादा कन्याओं को पूजा जाता है। लेकिन कन्याओं की संख्या दो से कम और नौ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कन्याओं के पैरों को धोकर मां दुर्गा का ध्यान करते हुए, उनके हाथों में कलावा बांधना चाहिए। फिर अक्षत और कुंकुम से उनको तिलक लगाना चाहिए। उसके बाद उन्हें मां के प्रसाद के रूप में बनाए गए चने या पूड़ी और हलवे का भोजन करवाना चाहिए और सामर्थ्य के अनुसार उन्हें कुछ न कुछ दक्षिणास्वरूप राशि भी देनी चाहिए। फल दें फल खट्टे ना हों।
यथाशक्ति कुछ उपहार भी दें।
नौ कन्याओं के साथ-साथ एक छोटे लड़के को भी बिठाना चाहिए। इस छोटे लड़के को बटुक भैरव या लंगूरा कहा जाता है। लड़के को पूजा में बिठाने का कारण यह है कि मां देवी के प्रत्येक शक्ति पीठ में देवी मां की सेवा के लिए भगवान शिव के भैरव भी मिलते हैं। इसीलिए कंजकों में एक भैरव को भी बिठाकर उसकी भी पूजा करनी चाहिए और भोजन कराना चाहिए।

वहीं कन्या पूजन में और गरीब बच्चों के पूजन और भोज में जितना सुख खुशी उन्हें मिलती  है उससे कहीं अधिक सुकून खुद को मिलता है।

मन्दिर में जाना लोगों के समूह और पंक्ति बद्ध होकर देवी का दर्शन करना आनंद को और बढ़ाता है । 
कुल मिलाकर नवरात्रि असीम सुख शांति देने वाला व्रत और पर्व है।
    मां जगदम्बे सब पर कृपा करें ।
       जय माता दी।
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर 5

दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

दौड़ आंचल तेरे जब मैं छुप जाता था


रूपसी थी कभी चांद सी तू खिली
ओढ़े घूंघट में तू माथे सूरज लिए
नैन करुणा भरे ज्योति जीवन लिए
स्वर्ण आभा चमक चांदनी से सजी
गोल पृथ्वी झुलाती जहां नाथती
तेरे अधरों पे खुशियां रही नाचती
घोल मधु तू सरस बोल थी बोलती
नाचते मोर कलियां थी पर खोलती
फूल खिल जाते थे कूजते थे बिहग
माथ मेरे फिराती थी तू तेरा कर
लौट आता था सपनों से ए मां मेरी 
मिलती जन्नत खुशी तेरी आंखों भरी 
दौड़ आंचल तेरे जब मै छुप जाता था
क्या कहूं कितना सारा मै सुख पाता था
मोहिनी मूर्ति ममता की दिल आज भी
क्या कभी भूल सकता है संसार भी
गीत तू साज तू मेरा संगीत भी
शब्द वाणी मेरी पंख परवाज़ भी
नैन तू दृश्य तू शस्त्र भी ढाल भी
जिसने जीवन दिया पालती पोषती
नीर सी क्षीर सी अंग सारे बसी
 आई माई मेरी अम्मा है प्राण सी

सुरेंद्र कुमार शुक्ल भ्रमर 5
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Friday, April 1, 2022

भरा अथाह नीर नैनों में


मै रोज तकूं उस पार

हे प्रियतम कहां गए



छोड़ हमारा हाथ

अरे तुम सात समुंदर पार

न जाने कहां गए...

नैन में चलते हैं चलचित्र

छोड़ याराना प्यारे मित्र

न जाने कहां गए......

एकाकी जीवन अब मेरा

सूखी जैसी रेत

भरा अथाह नीर नैनों में

बंजर जैसे खेत

वो हसीन पल सपने सारे

मौन जिऊं गिन दिन में तारे

न जाने कहां गए....

हरियाली सावन बादल सब

मुझे चिढ़ाते जाते रोज

सूरज से नित करूं प्रार्थना

नही कभी वे पाते खोज

रोज उकेरूं लहर मिटा दे

चांद चकोरा के वे किस्से

न जाने कहां गए....

तड़प उठूं मैं मीन सरीखी

यादों का जब खुले पिटारा

डाल हाथ इस सागर तीरे

जब हम फिरते ज्यूं बंजारा

खो गए प्रेम के गीत

बांसुरी पायल की धुन मीत

न जाने कहां गए.....

…...............

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर 5

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश , भारत।


दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं