BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Thursday, February 12, 2015

बेहया -'बेशरम'



बेहया -'बेशरम'

वो आये यहाँ 
हमने धरती दिया 
खुला आसमान 
सींचा सहारा दिया
खाली जमीन !!
तालाब- बंजर पटते गए
उनमे हरियाली
खिलते गए -'फूल' !
बिना गंध- महक के
बिना काँटों के
नागफनी -  कैक्टस वे बनते गए
चुभते गए -  बढ़ते गए
फैलते गए -  यहाँ - वहां
जहाँ - तहां
अन्दर - अन्दर जड़ें
‘बेहया’ – ‘बेशरम’ -
भी कह डाला हमने उन्हें
काहे की शरम ! -
धोकर पी डाले लगता है  !!
‘कील’ से चुभे छाती में
चूसते 'पानी'-हरे होते जा रहे 
और हम -'बंजर'-धूल !!
दुनिया भर की संस्थाएं - कुकुरमुत्ते सी -
कुछ फैलती- 'उनसी'  
साथ जो उनके -
झंडा ले आड़े आते
हरियाली मत काटो –
मत छांटो ‘शाख’
बिना कांटे के ये गड़ते-बढ़ते
लाभ लेते -सोखते
हमारी उपजाऊ जमीन का
धंसे जा रहे !!
जब तक हमारे यहाँ
हया- 'पानी' -शरम -
बाकी है !!
बेहया ये बेशरम !!
काटो तो लग जाएँ बिना पानी के
जलाओ तो ‘विष’ उगलें
धुवाँ भरा - 'हानि' से
चक्कर आता अब हमें
आँखें धुंधला गयीं
न लकड़ी न फूल
पल पल अब गड़ें
जैसे हैं शूल !!
लगता हैं ‘नया’ –‘बड़ा’
पाल लिया -'रोग'
अब जिसे मिटाने  में -अक्षम -बेकार !!
भाई -भतीजा-है -मेरी सरकार !!
नहीं कोई साथ -
टोटका न जोग
कोई मंत्र न मूल !!
क्या लाया - लगाया
क्या कर डाली -"भूल". !!

सुरेन्द्रशुक्लभ्रमर५
24.03.2011 



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Monday, January 19, 2015

अश्क नैन ले -मोती रही बचाती



अश्क नैन ले -मोती रही बचाती

इठलाती -बलखाती 
हरषाती-सरसाती
प्रेम लुटाती
कंटक -फूलों पे चलती 
पथरीले राहों पे चल के 
दौड़ी आती 
तेरी ओर
"सागर" मेरे-तेरी खातिर 
क्या -क्या ना मै कर जाती  
नींद गंवाती -चैन लुटाती 
घर आंगन से रिश्ता तोड़े 
"अश्क" नैन ले 
"मोती" तेरी रही बचाती 
दिल क्या तेरे "ज्वार" नहीं है 
प्रियतम की पहचान नहीं है 
चाँद को कैसे भुला सके तू 
है उफान तेरे अन्तर  भी 
शांत ह्रदय-क्यों पड़े वहीं हो ?
तोड़ रीति सब 
बढ़ आओ 
कुछ पग -तुम भी तो 
बाँहे फैलाये 
भर आगोश  
एक हो जाओ 
समय हाथ से 
निकला जाए !!
----------------------
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल "भ्रमर"५
८.३० पूर्वाह्न जल पी बी 
०६.०८.२०११ 
 




दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Saturday, November 15, 2014

बेवफा

बेवफा ( खेल समझकर दिल क्यों  तोड़ जाते हैं वे ) 
घर फूटा मन टूटा बिच्छिन्न हुए अरमान 
मैंने पाया विश्वास गया
ठेस लगी टूटा अभिमान 
(photo with thanks from google/net)

एकाकी जीवन रोता दिल
नासूर बनी खिलती कलियाँ 
जल जाएँ न सुन विरह गीत 
मिट जाएँ न अभिशप्तित परियां 
लूट मरोड़ मुकर क्यों जाते
ऐ सनम जो तुझसे दिल न लगाते
बाँध ले घुंघरू तज गेह नेह
सुख भर ले नित दिल टूट देख
ना धूमिल कर छवि नारी की
दिल दे न चढ़े बलि बेचारी
प्यार बना आधार बचाए घर कितने
सोने पर सोना छोड़
ले देख जरा तुझसे कितने

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
राय बरेली - प्रतापगढ़

७.९.१९९३ 



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं