BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Tuesday, January 31, 2012

अभागन


अभागन
--------------
पैदा हुयी तो माँ मर गयी ?
बाप लापता --
कूड़े में फेंक दी गयी
किसी ने उठाया


मंदिर की सीढ़ी पे लिटाया
भिखारन ले गयी
नटिनी बनाई
रस्सी पे दौडाई
किसी को उसकी
कला पसंद आई
बेंच दी गयी


सर्कस में आयी
भीड़ बढ़ाई
इनाम पायी
शादी रचाई
अमेरिका आई
पढ़ी -पढाई
उड़ान भरी ----
नाम कमाई देश का
टी. वी. न्यूज में छाई
स्वर्णाक्षरों में
अपना नाम लिखाई
अपने कर्म से
हर जंग जीत के
दिखाई -सिखाई -
भाग्य बनाती हैं -बेटियाँ
खुद का -घर परिवार का
समाज-देश का
भाग्य है !!
उसकी शोध अभी जारी है
कुछ और कर गुजरने की तैयारी है


(सभी फोटो गूगल / नेट से साभार लिया गया )

हिंदुस्तान आई है
खोज रही है
नामोनिशान ----
घर -ठिकाना
अपनी प्यारी माँ -
पूजनीय बाप का
--------------------
शुक्ल भ्रमर ५
१.५२-२.२० पूर्वाह्न
२४.११.११ -यच पी



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Thursday, January 26, 2012

भारत देश हमारा प्यारा


भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन .......
------------------------------------
तरह तरह की भाषाएँ हैं 
भिन्न भिन्न है बोली 
रहन सहन पहनावे कितने 
फिर भी सब हमजोली 
भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन ......
----------------------------------
मन मिलते हैं गले मिलें हम 
हर त्यौहार मनाएं 
धूमधाम से हँसते गाते 
हाथ मिलाये सीढ़ी चढ़ते जाएँ ..
भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन .......

------------------------------------------
बड़े बड़े त्यागी मुनि ऋषि सब 
इस पावन धरती पर आये 
वेद ज्ञान विज्ञानं गणित सब 
दुनिया योग  सिखाये ...
भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन .......

-------------------------------------
आलस त्यागे बच्चे बूढ़े कर्म जुटे  हैं 
हरियाली खुशहाली  देखो 
घर घर में है ज्योति जगाये  
लिए तिरंगा नापे धरती सागर चीरे
पर्वत चढ़ के आसमान हम छाये 
चमक दामिनी सी गरजें जब 
दुश्मन सब थर्राएँ 
भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन .......

-----------------------------------------
कितने जालिम तोड़े हमको 
लूटे - ले घर भागे  
सोने की चिड़िया हम अब भी 
देखो सब से आगे 
जहां रहेंगे खिल जायेंगे 
फूल से महके जाते 
वे जलते कोयले सा बनते 
हीरा हम सब चमके जाते 
भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन .......

-------------------------------
वीर जवानों वीर शहीदों 
शत शत नमन तुम्हे ,
तेरे ऋण से उऋण  कहाँ हे !
नक़्शे कदम पे तेरे जाके 
है प्रयास हम प्रजा सभी का 
झंडा ले हम विश्व पटल पे 
भरे  ऊर्जा जोश दोगुना 
ऊंचाई   चढ़ सूर्य से चमकें 
पल पल हम गतिशील रहें !
भारत देश हमारा प्यारा 
बड़ा अनोखा अद्भुत न्यारा 
शत शत इसे नमन .....
--------------------------
सुरेन्द्र शुक्ल भ्रमर 
करतारपुर पंजाब 
२६ जनवरी २०१२
८-८.१५ पूर्वाह्न 
---------------------------



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Tuesday, January 17, 2012

मेरा भारत महान


मेरा भारत महान
——————-
ऊपर से हरा भरा दीखता
लहलहाता -झूमता ये पेड़
पोपला है
अन्दर से खोखला है
इस के अन्दर रहते बड़े-बच्चे
कभी कभी जब ये
भाँप जाते हैं
आंक जाते हैं भविष्य
आंधी तूफ़ान में
स्थिर रहना
ढहने से बच जाना
तो उड़ जाते हैं
जो उड़ पाते हैं
images
(फोटो साभार गूगल /नेट से )
कभी -कभी बच्चों को
भगवान् के रहमो करम पर छोड़
उधर प्रवासियों के पैरों में
डाल दी जाती हैं
जंजीर मोटी-मोटी
तमाशा बना दिया जाता है उन्हें
सीमा पार कभी स्वतः
कभी कुछ ले दे कबूतर बाजी से
जबरन धकेल दिया जाता है
इधर कुछ को जिन्हें दिन में भी
अब भी नहीं दीखता -सूझता
अंधे हो -खोद -खोद और खोखला बना रहे
u18778410
कुछ इसी में रह भी रहे
खा रहे निठल्ले -बैठे
कितने बेईमान
दांतों तले अंगुली दबा
लोग कहते हैं दुनिया के
हे ! भगवान धन्य है तू
तू है महान !
जो अब भी चलाता जा रहा है
धड़ल्ले से ये हिन्दुस्तान !
और हम साल भर रोते -रोते
गाते आ रहे गर्व से
१५ अगस्त और २६ जनवरी को
मेरा भारत महान !!
मेरा भारत महान !!
—————–
शुक्ल भ्रमर ५
६-६.२२ पूर्वाह्न
यच पी
११.१२.२०११



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं