BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Wednesday, August 14, 2024

वन्दे मातरम्

जय हिंद, जय भारत , 

स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी प्रिय मित्रों  को ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई, सभी शहीदों को कोटि कोटि नमन, हमारी आन बान शान हमारे देश के रक्षक वीर जवानों को सेना को फौज को सादर नमन
   आइए एक बनें , नेक बनें, अच्छाइयों का आजीवन प्रचार प्रसार करते चलें , वीरता , साहस अपने अंदर हर समय भरें एक दूजे की सहायता करें
     जय हिंद जय भारत
         सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर5
            Bhramar Ka Jharokha 
https://youtube.com/@surendrakumarshuklabhramar5686?si=1ISX4uaPTYgM2Gdkवन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम


दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Saturday, March 2, 2024

बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है

मित्रों ये गीत गुनगुनाने की कोशिश मैंने किया है
चैनल को आप सब का प्यार मिले

बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है





दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Friday, April 14, 2023

जब तक दम है आओ खेलें

जी, कितने आए कितने चले गए , मोह माया है सब , 
*********

ये तेरा है ये मेरा है
लड़ते रहे बनी ना बात,
खून जिस्म में कमा के लाते
फिर भी सुनते सौ सौ बात
मुंह फेरे सब अपनी गाते
अपनी ढपली अपना राग,
बूढ़ा पेड़ नए तरुवर से
उलझ कहां टिकता दमदार,
पानी खाद तो मिलना दूभर
बने खोखला गिरती डाल,
कुछ है हरा फूल फल गिरते
आंधी कभी, कभी वज्रपात,
पेड़ जीव या मानव तन हो,
मिलती जुलती एक कहानी,
आज खंडहर रोता कहता
एक थे राजा एक थी रानी,
जब तक दम है आओ खेलें
बोलें डोलें हंस मुस्का लें,
वे अबोध हैं क्रोध छोड़ दो
माफ करो कुछ बनेगी बात,
आग लगी है हवन सुगंधित
चाहे जितना कर पवित्र ले,

घी डालो या चंदन खुशबू,
पानी डालो या फिर पीटो, 
एक दिन हो जाना है राख, 
यही तो है सब की औकात.........

सुरेंद्र कुमार शुक्ल भ्रमर5
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।



दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं