BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Saturday, May 7, 2022

गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी का जन्‍म 7 मई सन् 1861 को कोलकाता में हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर एक कवि, उपन्‍यासकार, नाटककार, चित्रकार, और दार्शनिक थे। 
 

 बचपन में उन्‍हें प्‍यार से 'रबी' कहकर बुलाया जाता था। आठ वर्ष की उम्र में उन्‍होंने अपनी पहली कविता लिखी, सोलह साल की उम्र में उन्‍होंने कहानियां और नाटक भी लिखना प्रारंभ कर दिया था। 
उन्‍होंने एक हजार कविताएं, आठ उपन्‍यास, आठ कहानी संग्रह और विभिन्‍न विषयों पर अनेक लेख लिखे। इतना ही नहीं रवींद्रनाथ टैगोर संगीतप्रेमी थे और उन्‍होंने अपने जीवन में 2000 से अधिक गीतों की रचना की।
गुरुदेव के लिखे दो गीत आज भारत और बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रगान हैं। एक है जन गण मन अधिनायक और दूसरा आमार सोनार बांग्ला। 
गीतांजलि के प्रकाशित होने के एक साल बाद सन् 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर को साहित्य के लिए नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। 
वे एशिया के प्रथम नोबल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति हैं।
उनका विवाह तेरह साल की मृणालिनी देवी से हुआ था जिनकी मृत्यु 23 नवंबर 1902 को ही हो गई थी।

 गुरुदेव के पांच संताने थी ,रथींद्रनाथ टैगोर, शमींद्रनाथ टैगोर, मधुरिलता देवी, मीरा देवी और रेणुका देवी लेकिन उनमें से 2 की मृत्यु बाल्यावस्था में ही हो गई थी।
रवींद्रनाथ टैगोर के 13 भाई-बहन थे और वह 13 भाई-बहनों में चौथा जीवित पुत्र थे।
1882 में दो पद्य नाटक प्रकाशित किए, एक का नाम “रुद्र चक्र” था और दूसरा एक “संध्या संगीत” कविताओं का संग्रह था।
20 दिसंबर 1915 को, कलकत्ता विश्वविद्यालय ने रवींद्रनाथ टैगोर जी को साहित्य के लिए डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया था।
23 दिसंबर 1921 को, उन्होंने विश्व भारती विश्वविद्यालय , पेड़ों के नीचे पढ़ाना, शांति निकेतन की स्थापना की थी।
गुरुदेव का देहावसान 7 अगस्त 1941 को कलकत्ता में हो गया था।

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर 5
प्रतापगढ़ , उत्तर प्रदेश, भारत।

दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Friday, April 29, 2022

नारी का श्रृंगार तो पति है

नारी का श्रृंगार तो पति है
पति पर जान लुटाए

एक एक गुण देख सोचकर
कली फूल सी खिलती जाए
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
*****
प्रेम के वशीभूत है नारी
पति परमेश्वर पर वारी
व्रत संकल्प अडिग कष्टों से
सौ सौ जन्म ले शिव को पाए
कर सेवा पूजा श्रद्धा से
फूली नहीं समाए
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
*******
चाहत से मुस्काए गजरा
बल पौरुष से केश सजे
नेह प्रेम पर माथ की बिंदिया
झूम झूम नव गीत रचे
नैनों से पति के बतिया के
हहर हहर लव चूमे जाए
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
****



जहां समर्पण प्यार साथ है
नारी अद्भुत बलशाली
नही कठिन कुछ काज है जग में
सीता सावित्री या अपनी गौरी काली
मंगल सूत्र गले में धारे
मंगल लक्ष्मी करती जाये
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
******
निज बल अभिमान चूरकर
चरण वंदना में रत रहती
हो अथाह सागर भी घर में
त्याग _ प्रेम दिल लक्ष्मी रहती




विष्णु पालते जग को सारे
लक्ष्मी ममता ही बरसाए
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
******



पति के प्रेम की रची मेंहदी
देख भाग्य मुस्काती मन में
वहीं अंगूठी संकल्पों की
रहे चेताती सात वचन की
दंभ द्वेष पाखण्ड व छल से
दूर खड़ी, अमृत बरसाए
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
******
गौरी लक्ष्मी सीता पाए
सरस्वती का साथ निभाए
पुरुष भी क्यों ना देव कहाए??
क्यों ना वो जग पूजा जाए?
प्रकृति शक्ति की पूजा करके
निज गौरव नारी को माने
प्रेम ही बोती प्रेम उगाती
नारी प्यारी रचती जाए
*********
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर 5
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत। 29.04.2022
3.33_4.33 पूर्वाह्न

 ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Monday, April 25, 2022

कितनों की जान लेगी ये .....असहनशीलता


कितनों की जान लेगी ये .....असहनशीलता
******
सुबह सवेरे खुशी मन तन के साथ प्रकृति के साथ जुड़कर घूमना टहलना सूर्य नमस्कार योग ध्यान स्नान अर्घ्य पूजा पाठ फिर शुभ कर्मों में लग कर रचते जाना यही तो संस्कार था हमारे भारत का।
  माता पिता परिजन श्रेष्ठ जन वरिष्ठ जन का आदर सम्मान उनकी बातें मानना खुद कितना भी योग्य हों उनको सर माथे बिठाए रखना आदत में शुमार था हमारी । सुनहरी यादें क्या यादें ही रह जायेंगी ?? या आज के किशोर, युवा वर्ग  इन प्यारी आदतों को अपनी धरोहर मान अपनी संस्कृति की इस विरासत को आगे ले चलेंगे।


सुबह की खबरों से शुरू हो पल पल दिन भर आती भयावह खबरें मन मस्तिष्क  को झकझोर सोचने पर विवश कर रही है कि हो क्या रहा है हमारे घर परिवार समाज को? चूक कहां हुई मां बाप से बच्चों को सम्हालने में , क्यों बच्चे इतने उच्छृंखल होते जा रहे है बंधन से बाहर हाथ में मोबाइल आया चार दोस्त बहकाने बहकने वाले मिले और बच्चे हाथ से बाहर।
कुछ निम्न घटनाएं अभी फिर एक दो दिन में दिखीं जिन पर गौर करना सोचना सम्हलना जरूरी हो गया अभिभावक आंखें खोलें, सतर्कता बरतें,  नहीं तो पानी गले से ऊपर सिर तक पहुंच ही जायेगा
 1. बहन का नया मोबाइल चोरी हुआ घर में भाभी से कुछ कहासुनी गाली गलौच और रात में ही भाई ने अपनी ही सगी बहन को गोली मार दी।  ... आदमी के जान की कीमत और निकृष्ट वस्तु से तुलना और असहनशीलता।
2. दोस्त ने दोस्त की गर्ल फ्रेंड से बात की की , बातें बढ़ीं और दोस्त ने ही अपने जिगरी दोस्त की जान ले ली... यही दोस्त अपनी प्राइवेसी को अपनी प्रियतमा की बातें और प्रेमिका खुद को शौक से दोस्तों के बीच में ले जाते हैं और फिर नारी को एक वस्तु समझा जाता है फिर जागता है सम्मान और अपमान बदला।   कारण मूर्खता और असहनशीलता।
3. गृह कलेश और घरेलू झगड़ों के कारण विक्षिप्त मानसिक अवस्था में बाप ने अपने एक 7 वर्षीय पुत्र और 9 वर्षीय पुत्री को कुएं में फेंका। .....शुरू शुरू में तो फालतू के तर्क वितर्क अच्छे लगते हैं अपनी बातें ही जायज लगती हैं दूसरों को न सुनना विवेक से काम न लेना शांति स्थापना के लिए कोई भी सदस्य आगे बढ़कर , न झुककर शांति और समस्या समाधान की कोशिश करना ही कल भयावह परिणाम लाता है और असहनशीलता कारक होती है।
4. रंगदारी वसूलने के लिए ठेलेवाली महिला के पुत्र को पीट डालना और पेट्रोल छिड़क कर आग लगाना....फिर एक जान और वस्तु को एक पलड़े में रख कर तोलना और घर परिवार कानून के भय से बेखबर और असहनशीलता की पराकाष्ठा ...कहां जा रहे हैं हम और हमारा समाज?
5. चाचा का भतीजे को बीच चलती सड़क पर चाकुओं से गोदकर मार डालना और आते जाते लोग दुकान वालों और  कानून को ठेंगा दिखा देना ....जाहिर करता है कि छोटी छोटी बातें ही कल जहर बन जाती हैं और जान लेवा हो जाती हैं असहनशीलता कितनी बढ़ गई है इसको देख सुन ही लोगों का मन कांप जाता है और बदले में क्रोध का उबाल आता है जो कि पुनः दुखदाई और सब कुछ राख कर देने वाला होता है।
     अतः सभी अभिभावकों भाइयों माताओं बहनों, सबको जागना होगा आज  बहुत से विकल्प हैं हमारे पास बहुत से मंच है बौद्धिक क्षमताओं का उपयोग
 करें , छोटी घटनाओं पर ध्यान दें और आग की दरिया में पांव रखने को उद्धत पीढ़ी को सहेजें सम्हालें।
 बच्चों पर निगाह बचपन से ही रखें फिर बड़े होने पर भी वही प्रेम दुलार शासन अनुशासन बनाए रखें प्रेम दंड और पुरस्कार से उन्हे कतई ये कह कर न छोड़ दें कि बच्चा अब तो खुद बड़ा हो गया है गलत कदम नहीं उठाएगा या किसी के बहकावे में नहीं आएगा , जानबूझकर गलती न भी करे भूल से भी बहक सकता है , आप अभिभावक हैं असहनशीलता न उपजने दें ये आप का दायित्व है, और आप अपने दायित्व से पल्ला कतई नहीं झाड़ सकते। संघर्ष तो आप को भी करना ही होगा , नही तो वही कहावत चरितार्थ होगी 
बोया पेड़ बबूल का आम कहां से होय, और कांटे आप को भी चुभना स्वाभाविक होगा।
जय श्री राधे।

*******
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर5


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और नमस्ते लखनऊ  से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/vX6UF4fXPpF6DRnu5


दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं