BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Friday, October 3, 2014

कुल्लू दशहरा



बुराई पर अच्छे की जीत हो 
दशहरा  लाये  एक उमंग भरी जिंदगी और नयी उम्मीद..फिर फिर बुराई पर अच्छे की जीत हो 
सदा ही ऐसी एक नई शुरुआत हो नया  सवेरा लाये अच्छों की जीत 

विजयादशमी का शुभ पर्व आपके  और  आपके  परिवार  के  जीवन  में  सुख, समृद्धि  ओर शांति  भर दे प्रभु हमें सदा  सत्य , आदर्श पर चलने की प्रेरणा दें हम अपनी प्यारी भारतीय सुसंस्कृति से ओत प्रोत हो अपने घर से ही सन्मार्ग चुने और समाज तथा देश भक्ति में सदा सदा अपने सत्कर्मों से अपना जी जान लगाएं भारत को विश्व पटल पर एक गौरव भरा स्थान दिलाएं जिससे हम शान से कह सकें हम भारत के लाल हैं 
रावण और राक्षसी शक्तियों  का विनाश हो राम राज्य आये 
मातृ शक्ति अपना अनूठा सम्मान पाये नारियों को पूजा जाए 

सभी प्रिय मित्रों को एक बार फिर दशहरा की हार्दिक  शुभ कामनाएं   , शुभ विजया 

आज कुल्लू दशहरा मेले का आगाज है बस अब थोड़ी ही देर में यहां के राज्यपाल इस मेले का उद्घाटन करेंगे   जिसमे प्रस्थान करना है ये एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मेला है और प्रभु राम का विशालकाय रथ लोग भक्ति भाव से सुल्तानपुर से कुल्लू फिर अस्थायी  उनके निवास पर ढालपुर मैदान में लोग  खींच कर ले जाते हैं  लगभग ५००० पुरुष और महिलाएं यहां की लोक कला का नृत्य नाटी  प्रस्तुत करेंगे , फिर  दस दिनों तक धूम ही धूम कुल्लू देवनगरी  सजी रहेगी लगभग २५० स्थानीय देवी देवता अपने कारदारों के साथ इस मेले में पर्भु राम से मिलने के लिए आते हैं और मेले के दौरान पूजा अर्चना में चार चाँद लगा देते हैं , 


यह पर्व कुल्लू घाटी के ढालपुर मैदान में सज्जित होता है  यह चन्द्र कला के दसवे दिन से शुरू हो दशहरा यानी दसवें दिन से एक सप्ताह तक रहता है ऐसा कहा जाता है की १७ वीं सदी में यहां के राजा जगत सिंह  ने प्रभु राम की मूर्ती स्थापित की जब उनका राज तिलक हुआ इसके पश्चात प्रभु राम को इस घाटी के राजा के रूप में सम्मान की घोषणा की गयी 



सुरेन्द्र कुमार शुक्ल ' भ्रमर '५
कुल्लू हिमाचल
३.१०. २ ० १ ४





दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Wednesday, September 24, 2014

पागलपन (न जाने किस मन को क्या भा जाये )


पागलपन (न जाने किस मन को क्या भा जाये )
सोचें सभी बन आये कवी , मन भये वही शब्दों का जोड़ा
छोटे कवी तो बहायें सभी , इतराए- हंसी जन्मों का भगोड़ा !!
जाने ना हैं सीखे वही गिर कर भी धाये चढने को घोडा
मानें ना हैं खीसें वही ,बिन के फिर आये मढने को मोढ़ा !!
"पागलपन" क्या जाने वो , सोना -ना -भाए -खाने को !
सावन छान क्या होवे भादों ,खोना ना जानें पाने को !!
कण -कण पराग ला बनती मधु मीठी , नीरज भी खिलता कीचड में
मन हर समान न ऊँगली समु नाही , धीरज भी मिलता बीहड़ में !!
सविता रोती कुछ, चिल्लाता कोई सौतन ये , घर गाँव कहे आवारा हुआ
कविता-प्रेमी खुश दर्शाता कोई सौहर ये , माँ बाप कहें कुछ न्यारा हुआ !!
संच सुनो -पीय-मेरो विलक्षण , दुःख संग फिरे-एक रस -रंग
कांच गुनो-सीय फेरो-किलकन , उठ-भंग पिए -रेंगा मन जंग !!
लिख हास्य कथा चटपटा सुनाओ ,व्यथा न भाए तनहा मन
बिन चादर बस मेरे मन , अधपका पकाओ , कविता सुन रोये पगला मन !!
घन-घन क्या जाने उनका मन , कोई मारे-जल लाये-बचाए यह जीवन
तन -तन क्या जाने उनका मन , कोई -ताने -जल जाये समाये यह जीवन !!
भ्रमर कहीं कुछ वक्त ना दे , नीरस कह भागे प्राण छुडाते हैं
भरमार कहीं कुछ भक्त बनें, जीवन कह -आये-हार -पिन्हाते हैं !!
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५ ३१.५.२०११

हजारीबाग ५.२.१९९४ 


दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Friday, September 12, 2014

परख PARAKH

(4) परख PARAKH
हर दाने नहीं हों खाने को ,हर आंसू न व्याधि बंटाने को,
पहचाने सभी को-जाने को , हर वार हो कश्ती डुबाने  को !

हर दांत न होते खाने को , जुगनू न लगाये आग कभी ,
हर हाथ न उठते देने को , धुन यूं न बसायें बाग़  कभी !

तलवार भी क्या जब धार नहीं , वह आग नहीं जब आंच नहीं ,
वह माँ क्या जिसमे प्यार नहीं , संतान बुरी- तब बाँझ भली !!


सब देखे ना ही सच होता ,रश्मि आये ना हाथ कभी,
घर आये सभी मेहमान न होता, ऊँगली पकडे ले बांह कभी !!

मोम छुएं तो कठोर लगे , हिम भी बन जाता पानी है ,
चोर न देखे चोर लगे , प्रिय भी बन जाता पापी है !!

हर उल्का ना सब नाश करे , चपला न दिखाए राह सदा ,
वह ममता ना बस प्यार करे, अबला न बनाये भाग्य सदा !!

सरसों से दिखते तारे भी, नजदीक नहीं हैं पहाड़ सभी ,
महलों में बसे ही सितारे नहीं, संगीत नहीं लय -ताल नहीं !!

तीखी भी औषधि होती है -विष दन्त नहीं हों सांप सभी,
विष की औषधि  विष होती है ,भ्रमर सभी लो भांप भली !!

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
१५.०४.२०११

(लेखन -२५.०२.१९९४ कोडरमा झारखण्ड)

दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं