BHRAMAR KA DARD AUR DARPAN

Friday, February 25, 2022

अब वसंत ने दी है दस्तक

अब वसंत ने दी है दस्तक















पात लुटाये पौधे सारे, 
 हर- हर- हर- हर 
सारे आज हुए नतमस्तक
 ऋतु बदली तो 
 मन भी बदला 
 पौधे फूल सा झूमे 
 कल की कटुता
 आज भुलाये 
 हर- हर को बस चूमे 
 कल देखो होगी हरियाली
 नयी कोंपलें 
 'बौर' आम 
 कोयल की कूक 
 बारिश रिमझिम
 पीले मेढक 
 सरसों के वे पीले फूल 
कहीं नाचता मोर दिखेगा
 भरे हुए पानी के खेत
 रंग विरंगे फूल खिलेंगे 
 खुश्बू फैलेगी चहुँ ओर
 बाग़ बगीचे कूचे उपवन
 खुश्बू इतनी प्यारी होगी
 खिंचे चले आएंगे हर मन !
 हर हर महादेव का नारा
 शिव- शिव शिव हो का जय घोष
 आओ मन को 'पूत' बना लें
 प्रेम से पालें 
 अनुचित टालें
 प्यार से पालें 
 तभी तपस्या अपनी पूरी
 दूरी अन्तः की मिट जाए
 मन से मन गर मिल जाये
 फिर क्या .....
 मन " वसंत " 
दुनिया वासन्ती 
बन ही जाए !
 सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर5 उत्तर प्रदेश , भारत 
 दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Saturday, January 1, 2022

शुभ सब होगा नए वर्ष में

घना कुहासा जो घेरे था आज रोशनी थी कुछ आई नन्ही नन्ही मोती माला जैसे सूरज को पहनाई इंद्र धनुष सी छटा बिखेरे आसमान था रचा स्वयंवर कभी सेहरे दूल्हा दिखता दुल्हन चूनर ओढ़े अंबर मिले गले क्रीड़ा कुछ करते खेल खेल हर रंग भरे प्रेमामृत घट छलक रहे थे नेह अनूठे पोस रहे निशा सजाए सेज पुष्प से स्वागत को तैयार दिखी कुछ ज्यों नूतन होने वाला होंठों हर मुस्कान खिली स्वर्ण रश्मियां कल छू लेंगी नैनों के रस्ते उतरे हर दिल में झंकार उठेगी बो देंगी कुछ बीज प्रेम के सींचें पोषेंगे हम वर्षों काटेंगे हम फसल प्रेम की फूल खिलेंगे चहकें चिड़ियां खुशियां नाचेंगी अंगनाई उड़ेगी फिर अब सोन चिरैया कैद नहीं पिंजड़ों में होगी नदी दूध की, गंगा मैया स्नेह सिक्त घट घट में होंगी। शुभ सब होगा नए वर्ष में सपने सबके होंगे पूरे हर हाथों को काम मिलेंगे भाग्य भी बदलें हस्त लकीरें। स्वागतम 2022 सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर 5 ब्लागर, कवि एवं लेखक प्रतापगढ़ , उत्तर प्रदेश भारत दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं

Wednesday, November 3, 2021

आओ हर घर की देहरी पर दीपक एक जलाएं

Thursday, November 4, 2021 आओ हर घर की देहरी पर दीपक एक जलाएं *****************
संकटनाशक गणेश स्तोत्र - प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम् महालक्ष्मि अष्टकं - नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते श्रीसुक्तम् - ॐ हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्त्रजाम्
आओ हर घर की देहरी पर दीपक एक जलाएं अंतर्मन में अपने सब के जो प्रकाश भर जाए हारे तम जैसे हारा है सदा सदा ये करें सुनिश्चित माँ लक्ष्मी को पूजें मन से वर पाएं निश्चित ही इच्छित
सभी प्रिय मित्रों को सपरिवार इस दीपोत्सव की ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं। दिवाली का ये पावन पर्व सदा सदा हमारे दिलों से अंधियारा मिटाये ये समाज एक हो नेक हो समभाव से ओत प्रोत हो और उजाला हमारे मन के हर कोने में भर जाए । मंगल कामनाएं सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५ https://surenrashuklabhramar.blogspot.com दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं